बीएसएफ के जवानों ने छत्तीसगढ़ में शख्स को नदी में बहने से बचाया, वीडियो आया सामने
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मंगलवार को कांकेर (छत्तीसगढ़) में एक नागरिक को मेढ़की नदी के तेज़ बहाव में बहने से बचाया। बीएसएफ ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "बीएसएफ के राष्ट्रीय स्तर के तैराक एसआई बीजू कुमार ने...जवानों की मदद से उसे (पीड़ित) सुरक्षित बाहर निकाला।" वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ने राहत में कहा, "जान बच गई।"