बीएसएफ के रिटायर्ड डीजी पंकज कुमार को सरकार ने डिप्टी एनएसए नियुक्त किया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के रिटायर्ड महानिदेशक (डीजी) पंकज कुमार सिंह को सरकार ने दो वर्षों के लिए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया है। सिंह 1988 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं जो बीते वर्ष 31 दिसंबर को बीएसएफ से रिटायर हुए थे। सिंह को 31 अगस्त 2021 को बीएसएफ का महानिदेशक बनाया गया था।