बीएसएफ ने गुजरात में भारतीय क्षेत्र में घुस रहे पाक के 4 मछुआरों को पकड़ा, 10 नौकाएं ज़ब्त
बीएसएफ ने बताया कि गुरुवार सुबह कच्छ (गुजरात) ज़िले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित 'हरामी नाला' के ज़रिए भारतीय क्षेत्र में घुस रहे 4 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया व 10 नौकाएं ज़ब्त की गईं। बीएसएफ के अनुसार, ज़ब्त की गई नौकाओं व पकड़े गए मछुआरों से कोई संदिग्ध चीज़ बरामद नहीं हुई है।