बीएसएफ ने पंजाब के दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया, ₹30 करोड़ की हेरोइन की ज़ब्त
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीती रात पंजाब के दो ड्रग तस्करों को राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार कर उनके पास से ₹30 करोड़ की कीमत की हेरोइन ज़ब्त की। यह हेरोइन पाकिस्तान के ड्रोन द्वारा गिराए गए तीन बैग में थी। इन बैग में हेरोइन के 6 पैकेट मिले जिनका कुल वज़न करीब 6 किलोग्राम था।