बीएसएफ ने पंजाब में पाक के रास्ते भारत की सीमा में घुस रहे बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार तड़के अमृतसर (पंजाब) में पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को पकड़ लिया। बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि सुरक्षाबलों ने घुसपैठ करते देख शख्स पर फायरिंग की व उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में घुसपैठिए ने अपने आप को बांग्लादेश का नागरिक बताया।