बीएसएफ ने पंजाब में मार गिराया तस्करी का सामान लेकर आया पाकिस्तानी ड्रोन

एक अधिकारी ने बताया है कि बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को फिरोज़पुर (पंजाब) में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर (ड्रोन) को मार गिराया। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, ड्रोन से एक हरा बैग मिला जिसमें से तस्करी के सामान के 5 पैकेट बरामद किए गए। संदिग्ध तस्करी के सामान का वज़न 4 किलोग्राम से अधिक है।

Load More