बीएसएफ ने पंजाब सीमा पर पाक की ओर से आए ड्रोन को मार गिराया; 3 दिन में ऐसी दूसरी घटना

अधिकारियों के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार रात पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास अमृतसर क्षेत्र में एक 'क्वाड-कॉप्टर' ड्रोन को मार गिराया। इस ड्रोन से कुछ सामान भेजा जा रहा था, जिसे बरामद कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस सीमा पर पिछले तीन दिन में हुई इस तरह की यह दूसरी घटना है।

Load More