बीएसएफ ने भारतीय सीमा में अनजाने में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को पाक रेंजर्स को सौंपा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फाज़िल्का में भारतीय सीमा में अनजाने में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को पाक रेंजर्स को सौंप दिया है। बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक को शनिवार को हिरासत में लिया गया था और उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। दोनों देशों के सैनिकों ने एक फ्लैग मीटिंग भी आयोजित की थी।