बीएसएससी ने पेपर लीक के बाद 23 दिसंबर को पहले चरण में ली गई परीक्षा को किया रद्द
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने पेपर लीक के बाद 23 दिसंबर को प्रथम चरण (सुबह 10-12:15 बजे) में ली गई तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा को रद्द कर दिया है। बकौल बीएसएससी, प्रथम चरण के अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा अगले 45 दिनों में आयोजित की जाएगी। लीक होने के बाद पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।