बीएसपी प्रमुख मायावती के अखिलेश को 'गिरगिट' बताने वाले बयान पर सपा ने दी प्रतिक्रिया
बीएसपी प्रमुख मायावती के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लेकर दिए बयान 'अखिलेश ने गिरगिट की तरह रंग बदला' पर सपा ने प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रवक्ता राजीव राय ने 'एबीपी न्यूज़' से कहा कि हमारे संस्कार उन्हें इस भाषा में जवाब देने को नहीं कहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि कब कौन रंग बदलता है।