राजस्थान में ₹450 करोड़ में पुनर्विकसित होने जा रहे बीकानेर रेलवे स्टेशन की क्या होंगी खासियतें?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बीकानेर (राजस्थान) में ₹24,300 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे जहां ₹450 करोड़ की लागत से स्टेशन के विरासत को संरक्षित करते हुए फर्श व छत के साथ प्लैटफॉर्म्स का नवीनीकरण किया जाएगा और वैश्विक स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।