बीजापुर एनकाउंटर को फर्ज़ी बताए जाने के बाद कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई कमिटी
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 10 मई को पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर 12 नक्सलियों के मारे जाने के मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 'फैक्ट फाइंडिंग कमिटी' का गठन किया। कमिटी का नेतृत्व आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष संतराम नेताम कर रहे हैं। दरअसल, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह मुठभेड़ फर्ज़ी थी।