बीजू जनता दल के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे सांसद भर्तृहरि महताब बीजेपी में हुए शामिल
आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे भर्तृहरि महताब गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने 22 मार्च को बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका आरोप था कि बीजेडी में उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका नहीं मिला।