बीजेपी 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी: जेडीएस से गठबंधन की खबरों पर शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2023 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार भी बनाएगी। उन्होंने कहा, "जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) से जुड़े लोग अफवाह फैला रहे हैं कि बीजेपी उनके साथ गठबंधन करेगी। जेडीएस को वोट देने का मतलब कांग्रेस को वोट देना है।"