बीजेपी एमएलए ने कहा है इससे उनका कोई लेना-देना नहीं: व्यापारी की खुदकुशी पर कर्नाटक सीएम
बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले 47-वर्षीय व्यापारी प्रदीप एस. द्वारा सुसाइड नोट में बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली व 5 अन्य के नाम लिखने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह आपसी विवाद है...पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है...विधायक ने स्पष्ट किया है कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।"