बीजेपी का अनियंत्रित 'विकास' ज़िम्मेदार है: जोशीमठ में ज़मीन धंसने को लेकर कांग्रेस
जोशीमठ (उत्तराखंड) में लगातार ज़मीन धंसने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के अनियंत्रित 'विकास' को ज़िम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने समेत सरकार से तीन मांगें की हैं। कांग्रेस ने कहा कि विस्थापितों को उचित मुआवज़ा दिया जाए और रेलवे का कोई भी कार्य जिसमें पर्वतीय आपदा का खतरा हो उसे तत्काल बंद किया जाए।