बीजेपी का अहंकार सहयोगी नेता को माफी मांगने के लिए विवश कर रहा: अरविंद राजभर को लेकर अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कहने पर सुभासपा नेता अरविंद राजभर घुटनों के बल बैठकर लोगों से 'मांफी' मांगते दिख रहे हैं। अखिलेश ने लिखा, "बीजेपी के लोगों का अहंकार साथी दल के नेता को दंडवत होकर माफी मांगने के लिए विवश कर रहा है।"