बीजेपी का खेल शुरू हो गया, हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आ रहे हैं: सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एमसीडी चुनाव 2022 में अपनी पार्टी 'आप' के जीत दर्ज करने के बाद ट्वीट किया, "बीजेपी का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए।" उन्होंने लिखा, "हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं।" 250 वॉर्ड्स में से 134 पर 'आप' जबकि 104 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

Load More