बीजेपी का चुनाव लड़ने का तरीका मज़बूत है, उनसे मुकाबले के लिए कांग्रेस भी मज़बूत हो: थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने रविवार को कहा, "बीजेपी का चुनाव लड़ने का तरीका बहुत मज़बूत है, उनका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को भी मज़बूत होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "भारत के लिए ज़रूरी है कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष को नेतृत्व दे और बीजेपी को इस बार चुनाव में हराकर उनको सत्ता से हटा दे।"