बीजेपी का बैज लगाने पर बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ चुनाव आयोग में की गई शिकायत
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ टीएमसी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कोलकाता में एक कार्यक्रम में बीजेपी के चिह्न वाला एक बैज लगाकर पार्टी के लिए प्रचार किया। बकौल टीएमसी, राज्यपाल का आचरण न सिर्फ अलोकतांत्रिक है बल्कि उनके पद से जुड़े संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है।