बीजेपी कार्यकर्ता ने गिरवी रखी ज़मीन धोखे से यूपी में पुलिस विभाग को बेची, केस दर्ज
बैंक के पास गिरवी रखी अपनी ज़मीन धोखे से पुलिस विभाग को ₹2 करोड़ में बेचने के आरोप में ओम प्रकाश मिश्र नामक बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ अमेठी (उत्तर प्रदेश) में केस दर्ज किया गया है। मिश्र की ज़मीन पुलिस लाइन के लिए खरीदी गई थी। बकौल पुलिस, मिश्र ने यह ज़मीन गिरवी रखकर ₹78 लाख का कर्ज़ लिया था।