बीजेपी कार्यकर्ता नेत्तारू की हत्या का मुख्य आरोपी 2 साल बाद बेंगलुरु में अरेस्ट

एनआईए ने बीजेपी कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू की हत्या करने के मुख्य आरोपी मुस्तफा पाइचर को शुक्रवार को बेंगलुरु (कर्नाटक) से गिरफ्तार किया। दक्षिण कन्नड़ ज़िले में बाइक सवार 2 हमलावरों ने जुलाई 2022 में नेत्तारू की हत्या की थी। अगस्त 2022 से एनआईए मामले की जांच कर रही है और अबतक 21 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Load More