बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधानसभा के सामने बुलडोज़र पर सवार होकर मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद लखनऊ में विधानसभा के सामने व बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुलडोज़र पर सवार होकर जश्न मनाया। सामने आई तस्वीरों में कई कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर बुलडोज़र पर सवार दिखे। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 403 सीटों में से 243 सीटों पर आगे है।