बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए ने राष्ट्रपति से मिलकर पेश किया सरकार गठन का दावा

बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष सरकार गठन का दावा पेश किया। इस दौरान एनडीए के नेताओं ने राष्ट्रपति को अपना-अपना समर्थन पत्र सौंपा। इससे पहले पुराने संसद भवन में बैठक के दौरान एनडीए संसदीय दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। रविवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Load More