बीजेपी की जांच एजेंसियों के ज़रिए विपक्ष को चुप कराने की कोशिश: जैन की गिरफ्तारी पर ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा है, ''क्या जांच एजेंसियां सिर्फ जैन, नवाब मलिक ( महाराष्ट्र के मंत्री) के लिए हैं...बीजेपी नेताओं के लिए नहीं?'' बकौल सीएम ममता, बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रही है।