बीजेपी की महिला नेता ने कहा- टीएमसी के 'गुंडों' ने किया हमला; वीडियो में सिर से बहता दिखा खून
कोलकाता के कासबा में बीजेपी की महिला नेता सरस्वती सरकार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर उन पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सरस्वती ने कहा, "शनिवार रात को कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट पर बैनर लगाने के दौरान टीएमसी के 'गुंडों' ने हमला कर दिया।" एक वीडियो में उनके सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है।