बीजेपी की स्थापना के बाद से लोकसभा चुनावों में कैसा रहा है उसका प्रदर्शन?
बीजेपी ने 1980 में अपनी स्थापना के बाद पहली बार 1984 में लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उसे 2 सीटें मिली थीं। वहीं, बीजेपी को 1989 के लोकसभा चुनाव में 85 सीटें, 1991 में 120, 1996 में 161, 1998 में 182, 1999 में 182, 2004 में 138, 2009 में 116, 2014 में 282 और 2019 में 303 सीटें मिली थीं।