बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं शिवराज सिंह चौहान: रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से 8,21,408 वोटों के अंतर से जीतने वाले शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में शिवराज को कोई प्रमुख मंत्रालय सौंपा जा सकता है।