बीजेपी के इशारे पर यादव-मुस्लिम के 20,000 वोट काट दिए गए: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा, "चुनाव आयोग बीजेपी और उसके पन्ना प्रभारियों के इशारे पर जानबूझकर यादव और मुसलमानों के वोट हटा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "कोई विधानसभा (सीट) ऐसी नहीं है जहां 20,000 वोट नहीं काट दिए गए हों...कई वोटरों के नाम काट दिए...कई वोटरों को दूसरे बूथ पर पहुंचा दिया गया।"