बीजेपी के एजेंट हैं पप्पू यादव: पूर्णिया लोकसभा सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार व आरजेडी नेता बीमा भारती ने उनके खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता पप्पू यादव को 'बीजेपी का एजेंट' बताया है। बीमा भारती ने कहा, "वह (पप्पू यादव) बीजेपी के एजेंट बनकर पूर्णिया में महागठबंधन को हराने के लिए आए हैं।"