बीजेपी के घोषणा पत्र में कहीं भी नौकरी और रोज़गार का ज़िक्र नहीं है: तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी के घोषणा पत्र में कहीं भी नौकरी और रोज़गार का ज़िक्र नहीं है और ना ही महंगाई, बेरोज़गारी और गरीबी को हटाने या कम करने का ज़िक्र है। उन्होंने कहा, "जिन राज्यों से लोकसभा के सबसे अधिक सांसद आते हैं, उन राज्यों के विकास के लिए कुछ भी नहीं है। "