बीजेपी के जीतने पर एनटीपीसी समेत 54 'मोदी स्टॉक्स' में आ सकती है तेज़ी: सीएलएसए
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने एनटीपीसी, एनएचपीसी, एलऐंडटी, पीएफसी, महानगर गैस और ओएनजीसी समेत 54 कंपनियों को चुना है जिन्हें मौजूदा केंद्र सरकार की योजनाओं से फायदा मिलने की उम्मीद है। सीएलएसए ने इन कंपनियों को 'मोदी स्टॉक्स' नाम दिया है और कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में बीजेपी के जीतने पर इन स्टॉक्स में तेज़ी आ सकती है।