बीजेपी के पास कर्नाटक चुनाव में हार के बाद अब कौन-कौन से राज्यों की सत्ता है?
सत्तारूढ़ बीजेपी की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी व उसके सहयोगी दलों के पास अब 14 राज्यों में सरकारें हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, गोवा, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं। बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 66 सीटें जीती हैं।