बीजेपी के पोलिंग एजेंट बूथ के अंदर ले जा रहे हैं पर्चे: सोमनाथ भारती का आरोप
दिल्ली की सभी सीटों पर जारी मतदान के बीच शनिवार को 'आप' प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने आरोप लगाते हुए कहा, "बीजेपी के पोलिंग एजेंट अपने उम्मीदवारों से जुड़े पर्चे पोलिंग बूथ के अंदर ले जा रहे हैं।" एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारती पर्चे दिखाते हुए मतदान अधिकारी से पूछ रहे हैं, "ये (पर्चे) अंदर कैसे आए?"