बीजेपी के फैलाए केरोसीन से लगी आग: शिक्षिका द्वारा मुस्लिम छात्र को थप्पड़ लगवाने पर राहुल
यूपी के एक वीडियो में एक शिक्षिका द्वारा कथित तौर पर छात्रों से मुस्लिम छात्र को थप्पड़ लगवाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बीजेपी का फैलाया...केरोसीन है जिसने भारत...में आग लगा रखी है।" बकौल राहुल, एक शिक्षक बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलने से बुरा कुछ नहीं कर सकता है।