बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने ट्रांसजेंडर से बंधवाई राखी, वीडियो किया जारी

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने गुरुवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। सुनील ने ट्रांसजेंडर द्वारा राखी बंधवाने का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, "मैं आपका (किन्नरों का) भाई हूं और किन्नरों के विकास के लिए हम ज़रूर कार्य करेंगे।" बकौल देवधर, "सामाजिक सामंजस्य के बिना भारत विश्वगुरू नहीं बन सकता है।"

Load More