बीजेपी के लिए हमारे दरवाज़े बंद हैं: लोकसभा चुनाव से पहले एआईएडीएमके
एआईएडीएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर कहा है कि बीजेपी के लिए उसके दरवाज़े बंद हैं। एआईएडीएमके नेता डी जयकुमार ने कहा, "बीजेपी एक समय पर हमारी सहयोगी पार्टी थी लेकिन अब हम इसका विरोध करते हैं।" गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, "एआईएडीएमके के लिए बीजेपी के दरवाज़े खुले हैं।"