बीजेपी के लोग ही महाराष्ट्र की नई सरकार को गिराएंगे: शिवसेना
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में मंगलवार को लिखा कि महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली की जोड़-तोड़ से लंगड़े घोड़े पर सवार हैं और उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने लिखा, "बागियों का बोलना और डोलना कुछ ही दिन का है...बहुमत जीत गए छह महीने सत्ता भोगो...बीजेपी के लोग ही यह सरकार गिराएंगे।"