बीजेपी को 250 से कम सीटें मिलने पर एक दिन में 10-20% गिर सकता है शेयर बाज़ार: निवेशक रुचिर
निवेशक और रॉकफेलर इंटरनैशनल के चेयरमैन रुचिर शर्मा ने 'इंडिया टुडे' को बताया है कि अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 250 से कम सीटें मिलीं तो शेयर बाज़ार में एक दिन में 10-20% की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने भारत में आर्थिक असमानता को लेकर कहा कि यह देश के लिए एक चुनौती है।