बीजेपी को चुनाव जिताने के लिए स्टंटबाज़ी की गई: वायुसेना पर हुए आतंकी हमले पर चरणजीत चन्नी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को 'स्टंटबाज़ी' बताया है। चन्नी ने कहा, "जब चुनाव आते हैं तो बीजेपी को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं।" उन्होंने कहा, "ये पूर्व नियोजित हमले हैं और इनमें सच्चाई नहीं है।"