बीजेपी को 'जन आशीर्वाद यात्रा' की जगह 'जन माफी यात्रा' निकालनी चाहिए: कमलनाथ
बीजेपी 3 सितंबर से पांच अलग-अलग जगहों से 'जन आशीर्वाद' यात्रा निकालेगी जिसके लिए मध्य प्रदेश से रथ मंगवाए गए हैं। इस यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी को 'जन आशीर्वाद यात्रा' की जगह 'जन माफी यात्रा' निकालनी चाहिए। बकौल कमलनाथ, जनता इस यात्रा का मज़ाक बना रही है।