बीजेपी को ठीक करने की एकमात्र दवाई आम आदमी पार्टी है: गुजरात में केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के मेहसाणा में तिरंगा यात्रा की। उन्होंने कहा, "बीजेपी से पूरे गुजरात के लोग डरे हुए हैं...बीजेपी को ठीक करने की एक ही दवाई है- 'आम आदमी पार्टी'।" उन्होंने आगे कहा, "गुजरात बीजेपी और बीजेपी की बहन कांग्रेस से तंग आ चुका है...गुजरात बदलाव मांग रहा है।"