बीजेपी को निषाद समाज की हाय लगी है: बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर वीआईपी प्रमुख
बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटने की अटकलों को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि बीजेपी को निषाद समाज की हाय लगी है। उन्होंने कहा, "जिन्होंने हमें जलाया...वे खुद जल रहे हैं...हमारे लोग खून-पसीना बहाकर...इस मुकाम तक पहुंचे थे...लेकिन...उन्होंने...(बीजेपी)...हमारा सपना चूर-चूर कर दिया।" बकौल सहनी, बीजेपी की नीति एक समय तक साथ देती है।