बीजेपी को वोट न देने पर बीड में मराठा समुदाय के लोगों पर हो रहा हमला: मनोज जरांगे
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने दावा किया है कि बीड (महाराष्ट्र) के कुछ गांवों में मराठा समुदाय के लोगों पर बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी पंकजा मुंडे को वोट नहीं देने को लेकर हमला किया जा रहा है। जरांगे ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीड के एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।