बीजेपी को सांसदों के टिकट काटने थे, इसलिए उन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतारा: कांग्रेस
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बीजेपी द्वारा सात मौजूदा सांसदों को राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने पर कहा है, ‘‘बीजेपी डरी हुई है। उसने उन सांसदों को टिकट दिए हैं जो लोकसभा चुनाव नहीं जीतने वाले थे।" गोगोई ने बताया कि बीजेपी उनके टिकट काटने का बहाना ढूंढ रही थी इसलिए उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया।