बीजेपी को हराने वाले गठबंधन का हिस्सा नहीं बनूंगा, देश की उम्मीद बनना चाहता हूं: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "मैं गठबंधन की राजनीति को नहीं समझता हूं, मैं देश की उम्मीद बनना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "मैं ऐसे गठबंधन का हिस्सा नहीं बनूंगा जो केवल बीजेपी को हराने के लिए बन रहा हो लेकिन इस देश को आगे ले जाने के लिए कोई गठबंधन बनता है तो मैं उसका हिस्सा हूं।"