बीजेपी को ₹6,000 करोड़ मिले, बाकी कहां गए?: चुनावी बॉन्ड के डेटा पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं फैसले का सम्मान करता हूं लेकिन मुझे लगता है...चुनावी बॉन्ड को खत्म करने के बजाय इसमें सुधार किया जाना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "कुल ₹20,000 करोड़ के चुनावी बॉन्ड में से बीजेपी को लगभग ₹6,000 करोड़ मिले हैं...बाकी बॉन्ड कहां गए?"