बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हिसार के सांसद बृजेंद्र ने लोकसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हिसार (हरियाणा) के सांसद बृजेंद्र सिंह ने 'X' पर बताया है, "मैंने लोकसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।" उन्होंने कहा, "जनसेवा का जो संकल्प लेकर मैं आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आया था, वो जारी रहेगा।" बृजेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।

Load More