बीजेपी छोड़ने के बाद दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में अपनी पत्नी व पूर्व विधायक प्रेम लता के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था। गौरतलब है कि हरियाणा की उचाना सीट से 5 बार विधायक रहे बीरेंद्र सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।