बीजेपी जिसे नॉमिनेट करेगी, हम उनका समर्थन करेंगे: लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर जेडीयू
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने 'क्या जेडीयू व टीडीपी से ही लोकसभा का अध्यक्ष बनेगा?' सवाल पर कहा है कि जेडीयू और टीडीपी मज़बूती के साथ एनडीए में है। उन्होंने कहा, "बीजेपी जिसे नॉमिनेट करेगी, हम उनका समर्थन करेंगे।" केसी त्यागी ने कहा कि गठबंधन दलों में जिसके पास संख्या अधिक होती है, अध्यक्ष उसी का होता है।